स्पीड हाउस में कलाकारों ने ऑडिशन दिए। इसमें युवा ही नहीं बल्कि ढाई साल के बच्चों से लेकर 65 साल तक बुजुर्ग शामिल हुए।
बॉलीवुड अभिनेता विनोद जयवंत ने बताया कि वह अपनी आगामी लघु फिल्म में बुंदेलखंड के कलाकारों को अभिनय का मौका देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय ऑडीशन में दो सौ से अधिक छोटे बड़े कलाकार पहुंचे और उनमें कूट-कूट कर टैलेंट भरा है पर प्लेटफार्म न मिल पाने के कारण उन्हें मुकाम नहीं मिला। उनके मुकाम को आसान बनाने के लिए वह यह प्रयास कर रहे हैं ताकि मुंबई में बुंदेलखंड के कलाकार अपनी छाप छोड़ सकें।
ऑडिशन के दूसरे दिन ललितपुर, डबरा, ग्वालियर, उरई व शिवपुरी के कलाकार बड़ी संख्या में पहुंचे। इसमें उनके अंदर अदाकारी, डांस, गायन सहित अन्य प्रतिभाओं को कैमरे के सामने परखा। विनोद ने बताया कि ऑडिशन के बाद चयनित कलाकारों को मुंबई में 10 दिन की वर्कशॉप में प्रशिक्षण देने के बाद फिल्म में काम करने का मौका दिया जाएगा।