सुबूत जुटाकर दिल्ली से लौटी टीम
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोेनी के मामले में दिल्ली गई टीम रविवार को सुबूत जुटाकर वापस लौैटी। आरोपी को भी दिल्ली अपने साथ लेकर गई थी। वापस लौटने पर दोपहर में आरोपी संजय वर्मा से भी पुलिस ने पूछताछ की। इस प्रकरण में पुलिस ने अपनी पड़ताल तेज दी है।
तालबेहट निवासी श्यामलता सोनी ने कोतवाली के वासुदेव मोहल्ला निवासी संजय वर्मा पर पुत्री का अपहरण कर दुबई ले जाने की रिपोर्ट दर्र्ज कराई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस टीमों ने संजय वर्मा के चालक कोतवाली के ऋषिकुंज स्कूल के पास स्थित बिसातखाना निवासी योगेश कुमार को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने संजय वर्मा द्वारा मीना की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की थी। उसने झांसी से मीना को दिल्ली ले जाने की बात बताई थी। आरोपी से पूछताछ में कई जानकारी मिलने के बाद अदालत से रिमंाड पर लिया था। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम आरोपी को दिल्ली लेकर गई थी। होटल से रुकने से लेकर अन्य स्थानों पर चालक के साथ टीम मौके पर पहुंची, जहां सिलसिलेवार तरीके से जानकारी लेकर सुबूत जुटाए। दो दिन रुकने के बाद सुबूत एकत्रित कर टीम आरोपी को झांसी लेकर आई। इसके बाद दोपहर में थाने में आरोपी संजय वर्मा से पूछताछ की गई। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस कई जानकारियां जुटा रही है। संजय वर्मा से भी पूछताछ की गई है।