फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्री पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार का हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- नए सिरे से किया जाएगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

दतिया। श्री पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। पीठ के आचार्यों ने विधिविधान से पूजा के बाद मुख्य गेट का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य नए सिरे से प्रारंभ कराया गया। भूमि पूजन में ट्रस्टी अनुराधा शर्मा ने विधिविधान से पूजन कराया।
पूर्व में हुई दुर्घटना और कारण पीठ का मुख्य द्वार लंबे समय से बंद था और एक साल पहले निर्माण कार्य के दौरान अचानक 10 मेहराब गिर जाने से काम पूरी तरह रोक दिया गया था। मीडिया से बातचीत में ट्रस्टी अनुराधा ने कहा कि पिछली बार निर्माण में कुछ खामियां रह गई थीं, जिससे नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर की कंपनी को मिला ठेका पिछली कमियों को दूर करते हुए अब राजस्थान के जयपुर की एक कंपनी को इस मुख्य द्वार के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आर्किटेक्ट्स और निर्माण कंपनी ने अगले 9 महीने में मुख्य द्वार का पूरा स्ट्रक्चर तैयार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें