विधानसभा चुनाव की कमान साढ़े हजार हजार सरकारी कर्मचारी संभालेंगे। कर्मचारियों का डाटा फीड कर लिया गया है। ड्यूटी सॉफ्टवेयर के जरिये लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विधानसभा चुनाव में जिले में 1542 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। प्रत्येक बूथ की जिम्मेदारी चार कर्मचारियों पर होगी। इनमें एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी होंगे। इस हिसाब से सभी बूथों पर 6,1,68 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा छह सौ से अधिक कर्मचारी रिजर्व पोलिंग पार्टियों में रखे जाएंगे, ताकि आकस्मिक स्थिति में उनसे काम लिया जा सके। निर्वाचन ड्यूटी में केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को लगाया जाएगा। ड्यूटी साफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी। ड्यूटी आवंटन की प्रक्रिया जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। चुनाव से पूर्व कर्मचारियों का दो बार प्रशिक्षण होगा।
उल्लेखनीय है कि चुनाव ड्यूटी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहले ही सभी विभागों के अधिकारियों से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का ब्योरा लिया जा चुका है, जिसे एनआईसी में अपलोड कर लिया गया है।
कोट
‘जिले में कार्यरत सभी कर्मचारियों का ब्योरा अपलोड कर लिया गया है। इनमें से आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी।’
- रमाशंकर गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी /एडीएम