फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित त्रिवेणी प्रसाद ने भरा पर्चा

Sat, 14 Jan 2017 01:43 AM IST
jhansi
विज्ञापन
राजनी‌त‌ि - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को दूसरा नामांकनपत्र दाखिल हुआ। भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन



इलाहाबाद, फतेहपुर, चित्रकूट, महोबा, जालौन, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, झांसी एवं ललितपुर जिले से चुने जाने वाले विधान परिषद के सदस्य पद के लिए अब तक दो नामांकन पत्र ही दाखिल हुए हैं। बीते रोज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश महामंत्री लाल मणि द्विवेदी ने नामांकन पत्र जमा किया था। सोमवार को कौशांबी के त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी भाजपा नेता व अपने समर्थकों के साथ कमिश्नरी पहुंचे। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारी उर्मिला सोनकर खाबरी के समक्ष नामांकन के दो सेट जमा किए। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, सुबोध गुबरेले, रानू देवलिया आदि मौजूद रहे।

दो गाड़ियां हैं त्रिवेणी के पास
विधानसभा परिषद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी त्रिवेणी प्रसाद त्रिवेदी ने नामांकन पत्र के साथ अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास दो चार पहिया वाहन हैं। इसके अलावा खुद के पास पांच हजार व पत्नी के पास दो हजार रुपये की नकदी है। जीवन बीमा में पचास हजार रुपये जमा हैं। खुद के पास एक तोला सोना व पत्नी के पास ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण हैं। प्रतापगढ़ में डेढ़ बीघा कृषि भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें