फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत गौरव ट्रेन: कराएगी पुरी, कोलकाता व गंगासागर की यात्रा, 5 फरवरी को होगी रवाना, भोजन व ठहरने की भी सुविधा

Sun, 11 Jan 2026 08:01 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह ट्रेन 767 यात्रियों को लेकर आगरा कैंट से 5 फरवरी को रवाना होगी और 14 फरवरी को लौटेगी।
विज्ञापन
भारत गौरव विशेष ट्रेन। - फोटो : स्त्रोत : रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) 5 फरवरी से आगरा कैंट से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है। 9 रात व 10 दिन के यात्रा पैकेज पर लोगों को विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (ओडिशा), कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती (अयोध्या) के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन



आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह ट्रेन 767 यात्रियों को लेकर आगरा कैंट से 5 फरवरी को रवाना होगी और 14 फरवरी को लौटेगी। एसी-2 के लिए 49, एसी थ्री में 70 व स्लीपर में 648 सीटों पर बुकिंग की जाएगी। यात्रियों को आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बनारस से चढ़ने व उतरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें