फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के उप सभापति बने भरत

Sun, 27 Sep 2015 01:58 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के उपसभापति के चुनाव में एक बार फिर सपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। सपा समर्थित भरत यादव ने भाजपा के राजबिहारी को तीन मतों से हरा दिया। भरत को सात व राजबिहारी को चार वोट मिले।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी सभागार में रिटर्निंग आफीसर एसीएम राकेश गुप्ता की मौजूदगी में दोपहर दो से ढाई बजे तक नामांकन हुआ। पहला नामांकन राजबिहारी ने व दूसरा भरत यादव ने किया। राजबिहारी के प्रस्तावक लखन व भरत यादव के प्रस्तावक निवर्तमान उपसभापति अमित यादव रहे। ढाई बजे से 2.45 बजे तक हुई जांच में दोनों नामांकन पत्र सही पाए गए। अपराह्न 2.45 से तीन बजे तक का समय नाम वापसी के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया।



 अपराह्न तीन बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। तीन बजकर दस मिनट पर पहला वोट सभासद वीरेंद्र सिंह यादव ने डाला। 3.10 से 3.30 बजे तक अमित यादव, उदयभान, पुष्पेंद्र व भरत यादव ने मतदान किया। 3.30 बजे से 3.50 बजे तक राजबिहारी, लखन, अनीता पांडेय, कनक शिवहरे, गुलाब सिंह ने मतदान किया। आखिरी वोट 3.50 बजे खुर्शीद ने डाला। वार्ड संख्या 54 के सभासद दिनेश सिंह वोट डालने नहीं आए।
विज्ञापन





रिटर्निंग आफीसर राकेश गुप्ता ने मतगणना की। 11 मतों में से सात मत भरत यादव को व चार मत राजबिहारी को मिले। उन्होंने भरत यादव को विजयी घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी समर सिंह सहित नगर निगम के अफसर व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। महापौर किरन राजू बुकसेलर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें