फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांडरे में दबिश देने पहुंची शाहजहांपुर पुलिस को ग्र्रामीणों ने घेरा, दरोगा और सिपाहियों को पीटा

विज्ञापन
दबिश देने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
भांडेर में दबिश देने पहुंची शाहजहांपुर पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, दरोगा और सिपाहियों को पीटा
विज्ञापन

झांसी। शाहजहांपुर थाना पुलिस को बिना वर्दी के मध्य प्रदेश की सीमा मेें भांडेर थाना क्षेत्र के बरचौली गांव जाकर दबिश देना भारी पड़ गया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर दरोगा और सिपाहियों के साथ मारपीट कर दी। भांडेर पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की जांच शुरू कर दी। मगर, सवार यह है कि आखिर शाहजहांपुर पुलिस बिना वर्दी के बरचौली गांव क्यों गई थी। संबंधित थाना पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। ऐसे कई सवाल है जो शाहजहांपुर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खडे़ कर है।
सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे शाहजहांपुर थाना पुलिस के करीब दस सिपाही बाइक पर सवार होकर सादा कपड़ों में यूपी बॉर्डर से एक किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के भांडेर थाने में आने वाले बरचौली गांव पहुंच गए। उस वक्त गांव में बिजली न होने के कारण तमाम लोग इधर- उधर पेड़ के नीचे छांव में बैठे थे। इसी बीच सिपाही कहने लगे कि पेड़ के नीचे बैठकर तुम लोग जुआ खेलते हो। सिपाही गांव के तीन युवकों को अपने साथ ले जाने लगे। युवकों के शोर मचाने पर गांव वाले एकत्रित हो गए। गांव वालों को एकत्रित होता देख सिपाहियों ने डायल 100 पर सूचना दी। इस पर शाहजहांपुर पुलिस के तीन दरोगा चार पहिया गाड़ी से गांव में पहुंच गए। उनमें दो दरोगा वर्दी नहीं पहने थे। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस पर एक दरोगा व एक सिपाही को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। माहौल बिगड़ता देख बाकी सिपाही मौके से चले गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने दरोगा व सिपाही के साथ मारपीट व उनके कपड़े तक फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची भांडेर पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों से मुक्त कराया। हालांकि, इस बात से ग्रामीणों ने इंकार किया है। उनका कहना है कि पुलिस उनके साथ अभद्रता कर रही थी। भांडेर पुलिस के आने पर ग्रामीणों ने दरोगा व सिपाही को उनके सुपुर्द कर दिया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में जाकर एक- दूसरे के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। भांडेर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शाहजहांपुर पुलिस जुआ की सूचना पर ग्राम बझेरा गई थी। पुलिस को आता देख जुआरी मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित बरचौली गांव भाग गए थे। पुलिस ने बरचौली गांव से जुआरियों को पकड़ा तो ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति न बिगड़े इसलिए शाहजहांपुर पुलिस ने भांडेर पुलिस को सूचना दी। भांडेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
अभिषेक कुमार राहुल, सीओ मोंठ।
- शाहजहांपुर पुलिस के साथ अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। हकीकत क्या है, इसका पता किया जा रहा है।
राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण।
ये खड़े हो रहे सवाल
- शाहजहांपुर पुलिस को बिना वर्दी के मध्य प्रदेश के गांव में जाने की जरूरत क्या पड़ी?
- दूसरे राज्य की सीमा में जाने से पहले संबंधित थाना पुलिस को क्यों नहीं बताया गया?
- ग्रामीणों को बंधक बनाकर अभद्रता व मारपीट करने की स्थिति क्यों बनी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें