फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धूरियागंज में ट्रेन की जंजीर खींचने की घटनाएं नहीं रोक पा रहा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बागेश्वर धाम में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ रेल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ट्रेनों से जाने वाले तमाम श्रद्धालु बागेश्वर धाम के नजदीकी स्टेशन धूरियागंज पर जंजीर खींचकर गाड़ी रोक लेते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग बगैर टिकट भी होते हैं।
विज्ञापन

छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन धूरियागंज है, जो झांसी - खजुराहो रेल खंड पर स्थित है। इस छोटे से स्टेशन पर टिकटों की बुकिंग का आंकड़ा महज पांच-सात सौ रुपये प्रतिदिन होता है। जबकि, यहां उतरते रोजाना लगभग चार-पांच हजार यात्री हैं। ट्रेनों का ठहराव न होने पर तमाम यात्री चेन पुलिंग कर यहां उतर जाते हैं। इनमें से ज्यादातर यात्री बगैर टिकट भी होते हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धूरियागंज स्टेशन पर अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ लगाया गया है। आरपीएफ कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें