संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। बेतवा एरच पुल की मरम्मत के लिए स्वीकृत धनराशि से विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है, जिसके चलते पुल से एक माह के लिए आवागमन पूरी तरह से बंद कर रखा जाएगा।
एरच में स्थित बेतवा पुल की मरम्मत कराने के लिए शासन द्वारा 1.90 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पुल पर कार्य कराने के लिए लोक निर्माण विभाग 27 जून की शाम से आवागमन बंद कर देगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शुभम गुप्ता ने बताया कि विभाग ने पुल के बीच डली प्लेटों को बदले जाने के साथ पुल पर बने गड्ढों को स्थाई तौर पर मरम्मत करने के लिए तीस दिन तक पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि पूंछ, चिरगांव, झांसी जाने वाले वाहन गुरसराय व मोंठ होते हुए निकलेंगे। शनिवार को पुल के दोनों ओर अस्थाई दीवार खड़ी कर पुल पर आवागमन बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। लोगों ने बताया कि एरच बेतवा पुल का 1995 में लोकार्पण किया गया था। शासन द्वारा जारी की गई धनराशि से पुल के बीच जर्जर हो चुकी प्लेटों को बदलने के साथ पुल के दोनों ओर लगी ग्रिल की मरम्मत व पिचिंग का कार्य शामिल है।