फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर सफाई का दावा हवा

Sat, 14 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीपावली पर्व के अवसर पर नगर निगम द्वारा किया गया बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने का दावा हवा हो गया। शुक्रवार को महानगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक गंदगी पसरी रही। जगह-जगह कचरों के ढेर से दुर्गंधयुक्त वातावरण ने लोगों को सांस लेना दूभर कर दिया। वहीं, क्राफ्ट मैदान एवं झांसी क्लब में लगे पटाखा बाजार के हटने के पश्चात जिम्मेदारों द्वारा सफाई नहीं कराने से पॉलीथीन एवं कचरे ने समस्या बढ़ा दी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व के अवसर पर नगर निगम प्रशासन ने बेहतर सफाई बनाए रखने के लिए तमाम योजनाएं बनाई थीं। लेकिन त्यौहार के आखिरी चरण में यानी भैया दूज पर महानगर के एक दो नहीं बल्कि दर्जनों स्थानों पर कचरे के ढेर वातावरण को दुर्गंध युक्त बना रहे थे।

फिल्टर रोड, दतिया गेट स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के सामने, दतिया गेट राई का ताजिया मार्ग, टकसाल मार्ग, बड़ा बाजार-बड़ागांव गेट मार्ग, झोकन बाग, इलाइट-इलाहाबाद बैंक चौराहा मार्ग, कचहरी स्थित गांधी उद्यान के सामने सहित कई स्थानों पर पर्व के दौरान गंदगी के ढेर लगे रहे, जिससे राहगीरों को दुर्गंधयुक्त वातावरण में सांस लेना मुश्किल हो गया। वहीं, सड़क पर फैले कचरे एवं गंदगी को निवाला बनाते जानवर यातायात में बाधा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें