फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यरः तीन वाहनों में पकड़ी टैक्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वाणिज्य कर सचल दलों ने अलग- अलग स्थानों पर चेकिंग कर तीन वाहनों से जा रहे माल में टैक्स चोरी पकड़ ली। संबंधित व्यापारियों से अर्थदंड जमा कराने के बाद माल को छोड़ा गया।
विज्ञापन

वाणिज्य कर सचल दल प्रथम इकाई ने ग्वालियर रोड पर चेकिंग के दौरान सुपारी से भरे एक ट्रक के कागजातों की जांच की। ट्रक में 9.45 लाख की सुपारी लदी थी, जो दिल्ली से नागपुर के लिए ले जाई जा रही थी। जांच में पाया गया कि ई वे बिल पर जो वाहन संख्या लिखी है और जिस वाहन से सुपारी ले जाई जा रही है दोनों में अंतर है। जब मामले की गहराई से पड़ताल की गई तो पता चला कि संबंधित वाहन से पहले ही सुपारी भेजी जा चुकी है। टैक्स चोरी मिलने पर नोटिस जारी कर माल जब्त कर लिया गया। बाद में संबंधित व्यापारी से माल की कीमत के बराबर अर्थदंड जमा कराया गया।
इधर, सचल दल दो इकाई ने ललितपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान तेलंगाना से दिल्ली ग्रेनाइट लेकर जा रहे वाहन की तौल करवाई। तौल करवाने पर घोषणा से अधिक माल पाया गया। बाद में संबंधित व्यापारी से 1.79 लाख रुपये अर्थदंड जमा कराया गया। उधर, सचल दल तीसरी इकाई ने सेमरी टोल प्लाजा पर कानपुर से झांसी पान मसाला लेकर जा रहे वाहन के प्रपत्रों की जांच की। जांच में पाया गया कि व्यापारी टैक्स बचाने के लिए माल को 50 हजार कीमत के अलग- अलग व्यापारियों के नाम जारी बिलों पर भेज रहा है। बाद में 1.15 लाख कीमत के पान मसाला पर 2.54 लाख सेस समेत अर्थदंड जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें