झांसी। सात साल में रकम दोगुनी से अधिक करने का झांसा देकर एक दोस्त ने ही अपने जिगरी दोस्त के लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महाराणा प्रताप नगर निवासी रमजान की पत्नी मुन्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की कुम्हार का कुआं निवासी किशन प्रजापति से खास दोस्ती थी। 2013 में उसने डेढ़ लाख रुपये की रकम एक कंपनी में जमा कराई थी। किशन ने बताया था कि 2020 में इस रकम के बदले 3.72 लाख रुपये मिलेंगे। अवधि पूरी होने के बाद बड़ी हुई रकम तो छोड़ो मूल राशि भी नहीं मिली। नवाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी किशन प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।