फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड तालबेहट के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय ऐवनी में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी नप गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।
विज्ञापन

बीते दिनों कंपोजिट विद्यालय ऐवनी में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया था। जिस स्थान पर सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया जा रहा था, उसके ठीक ऊपर दीवार पर स्लोगन लिखा हुआ था। इसमें लिखा था कि ‘आपका कल्याण स्कूल की घंटह्म् बजने से होगा, मंदिर की घंटी बजने से तो ब्राह्मण का कल्याण होगा।’ स्मार्ट क्लास की फोटो के साथ इस स्लोगन की फोटो भी वायरल हो गई। इसके बाद कार्रवाई की मांग उठी तो बीएसए रामप्रवेश ने इंचार्ज अध्यापक व एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया। इसके बाद भी लोगों का आक्रोश थमा नहीं तो खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट ब्रजेश सिंह ने स्पष्टीकरण मांग लिया गया। बीएसए उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए, जिस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को शिथिल पर्यवेक्षण हेतु विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की।
----
यह सवाल अब भी बना
विद्यालय में स्लोगन कब लिखा गया? क्या स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के वक्त इसका लेखन हुआ या फिर पूर्व से अंकित है। यदि पहले से स्लोगन लिखा था तो क्या निरीक्षणकर्ताओं की उस पर नजर नहीं गई या उस विद्यालय का महीनों से किसी ने निरीक्षण ही नहीं किया। इन सवालों में विभागीय अधिकारी उलझते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें