फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू

Sat, 23 May 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुन्ना लाल पावर हाउस कॉलोनी के बगल में नाला चोक होने से घरों में गंदा पानी प्रवेश किए जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद वहां काम शुरू हो गया है। क्षतिग्रस्त पुलिया का जीर्णोद्धार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मुन्ना लाल पावर हाउस कॉलोनी में एक दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं। उनके आवास के बगल से ही नाला निकला हुआ है।

आंतिया तालाब से मिशन की ओर जाने वाली गली में बनी पुलिया किसी बडे़ वाहन से क्षति ग्रस्त हो जाने से नाले का पानी निकलना बंद हो गया था। इससे गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया था। पानी का बहाव न होने से घरों में घुसने लगा। इससे दीवारों में सीलन के चलते कीटाणुओं संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ था। लोगों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने 16 मई के अंक में ‘घरों में घुस रहा है नाले का पानी’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।  जिसके बाद हरकत में आए नगर निगम प्रशासन ने क्षति ग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें