फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से पहले शुरू होगा बच्चों का सामान्य टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर से पहले शुरू होगा बच्चों का सामान्य टीकाकरण
विज्ञापन

झांसी। कोरोना की तीसरी लहर से पहले फिर से बच्चों के रुटीन टीकाकरण की शुरूआत हो जाएगी। शासन की तरफ से निर्देश आने के बाद मेडिकल कॉलेज में मंगलवार तो गांवों में नौ जून से बच्चों का टीका लगेगा। जनपद स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जन्म के बाद से ही बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया जाता है। यह टीके पांच वर्ष तक लगाए जाते हैं। कोरोना महामारी में टीकाकरण अभियान प्रभावित चल रहा है। पहली लहर में लॉकडाउन के कारण टीकाकरण ठप हो जाने के बाद विशेष अभियान चलाकर बच्चों को वैक्सीन लगाई गई थी। अप्रैल से कोरोना की दूसरी लहर शुरू होते ही फिर से टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बच्चों को टीका लगाने वाली एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी कोरोना टीकाकरण में लगे हैं। वहीं, कोविड के डर से लोग भी बच्चों को घरों से बाहर निकालने से बचते रहे। इस वजह से निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन कम हुआ। जनपद में सालाना 38 से 40 हजार बच्चों का पूर्ण टीकाकरण होता है। इस हिसाब से लगभग चार हजार बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हुआ है। मगर अब शासन की तरफ से भी टीकाकरण शुरू करने के आदेश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

ये टीके लगाए जाते हैं
- जन्म के समय बीसीजी, पोलियो और हेपेटाइटिस-बी
- जन्म से 6 सप्ताह पर पोलियो-1, रोटा वायरस-1, आईपीवी-1, पेंटावैलेंट-1 और पीसीवी-1
- जन्म से 10 सप्ताह पर पोलियो-2, रोटा वायरस-2 तथा पेंटावैलेंट-2
- जन्म से 14 सप्ताह पर पोलियो-3, रोटा वायरस-3, आईपीवी-3, पेंटावेलेंट-3 और पीसीवी-2
- 9 से 12 महीने पर मीजेल्स रूबेला-1, पीसीवी बूस्टर डोज तथा जापानी इंसेफेलाइटिस-1
- 16 से 24 महीने पर पोलियो बूस्टर डोज, मीजेल्स रूबेला-2, डीपीटी बूस्टर-1
- 5 से 6 वर्ष पर डीपीटी बूस्टर-2
- जन्म से 10 वर्ष पर टिटनेस-डिफ्थीरिया।
गांव-गांव में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार से रुटीन टीकाकरण की शुरूआत हो जाएगी। इस दौरान सभी लाभार्थी केंद्रों पर आकर अपना टीका लगवा सकते हैं। - डॉ. रविशंकर, जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से रुटीन टीकाकरण फिर से शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में जिस भी बच्चे को टीका लगना है, उसे लेकर परिजन आ सकते हैं। - डॉ. ओमशंकर चौरसिया, बाल रोग विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें