फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 04 Aug 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सूजे खां खिड़की बाहर स्थित विश्व पुरम मोहल्ले में सोमवार तड़के एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवक पहले किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके कुछ देर बाद वह कमरे से बाहर हॉल में गया और फंदा लगा लिया। सुबह पत्नी की नजर पड़ी तो घटना का पता चला। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूजे खां खिड़की निवासी अर्जुन कुशवाहा (33) पुत्र कमल शटरिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि अर्जुन की शादी प्रीति से हुई थी। दंपती को सात वर्षीय की बेटी है। सावन के पहले सोमवार को वह ओरछा से
कांवड़ लाने की तैयारी में था। रविवार रात अर्जुन पत्नी और बेटी के साथ कमरे में सोया था। तड़के करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद वह कमरे से बाहर हॉल में चला गया, जहां उसने फंदा लगा लिया। सुबह करीब छह बजे पत्नी की नींद खुली तो वह बाहर आई और पति को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह के मुताबिक सुसाइड की सही वजह परिजन नहीं बात सके हैं। मोबाइल कॉल डिटेल के सहारे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें