फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : कक्ष निरीक्षक से बचे तो एआई पकड़ेगा नकलची

विज्ञापन
बीयू के सीपीएमटी ​स्थित कंट्रोल रूम की जानकारी देते कुलपति मुकेश पांडेय।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल, रविवार को प्रदेश के 69 जिलों में बने 751 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्रों पर लगे 5500 सीसीटीवी कैमरे एआई जैसी उन्नत तकनीकों से लैस होंगे। गड़बड़ी पाए जाने पर ये कैमरे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय स्थित कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना भेज देंगे। परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षक की नजर से बच जाए पर एआई से नहीं।



एआई आधारित कैमरे परीक्षा केंद्र पर नौ से ज्यादा लोगों की मौजूदगी पर कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे। बटन दबाते ही प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही यदि कोई परीक्षार्थी अपने पड़ोसी अभ्यर्थी से उत्तर पूछने का प्रयास करता है तो कैमरों में लगे सेंसर से कंट्रोल रूम को सूचना पहुंच जाएगी कि वह किस परीक्षा केंद्र के किस कक्ष का है।
विज्ञापन


बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर और हाॅटलाइन से जोड़ दिया गया है। बीयू की सीपीएमटी बिल्डिंग में कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे एआई जैसी उन्नत तकनीकों से लैस होंगे। यह परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी होने पर कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट भेज देगा और अगले 10 सेकेंड में हॉटलाइन से केंद्राध्यक्ष से संपर्क होगा। इस सिस्टम का ट्रायल शुक्रवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रदेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह, उप समन्वयक प्रो. डीके भट्ट व प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, प्रो. सुनील त्रिवेदी आदि की मौजूदगी में किया गया, जो सफल रहा। इस दौरान न सिर्फ परीक्षा कक्षों को देखा गया बल्कि उनमें दिखी खामियां मौजूद कर्मियों को हॉटलाइन से बताकर दुरुस्त करवाई गईं। इस दौरान डॉ. अनुपम व्यास, डॉ दीपक तोमर, प्रो. एमएस सिंह, अनिल बोहरे, डॉ. अतुल खरे, साबिर अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




0- एक नजर में

प्रवेश परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।



हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व दो परीक्षा केंद्रों के बीच केंद्र प्रतिनिधि होगा।

751 परीक्षा केंद्रों पर 3,44,546 अभ्यर्थी (177846 पुरुष व 196700 महिला) परीक्षा देंगे।



इसमें कृषि के 2762, वाणिज्य के 17415, विज्ञान के 104313 कला के 220056 अभ्यर्थी हैं।

0- आधा घंटे बाद तक मिलेगा प्रवेश

प्रदेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट तक परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल किया जा सकता है। बशर्ते, उसे देरी से आने की वजह बतानी होगी।

0- यह ध्यान रखें परीक्षार्थी



दो प्रति में प्रवेश पत्र लेकर पहुंचे, फोटो वहीं चस्पा करें, जो फार्म में लगाई है

परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचे और रोल नंबर से कक्ष क्रमांक पता करें



परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले सघन चेकिंग के बाद प्रवेश मिलेगा

ओएमआर सीट की तीन प्रति होंगी, पहली दो जमा होंगी और अंतिम साथ ले जानी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें