पत्नी ने पति को सड़क पर जमकर पीटा।
- फोटो : ???? ????
बीच सड़क पत्नी ने पति की प्रेमिका को पीटा, वीडियो वायरल
झांसी। रविवार दोपहर पति को स्कूटी पर एक महिला को ले जाते पत्नी ने स्टेशन रोड पर रोक लिया। इसके बाद पत्नी ने अन्य परिजनों के साथ स्कूटी सवार महिला की जमकर धुनाई की। जिससे स्टेशन रोड पर जाम लग गया। मौका पाकर पति वहां से भाग निकला। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से घटना की जानकारी ली। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
महानगर के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक एक महिला को स्कूटी पर बैठाकर इलाइट की तरफ जा रहा था। स्टेशन रोड पर पहले से मौजूद उसकी पत्नी ने अन्य परिजनों के साथ दोनों को रोक लिया। जहां कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जिसके चलते पत्नी व अन्य महिलाओं ने पति की प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। बीच सड़क पर मारपीट देखकर लोगों की भीड़ लगने से जाम लग गया। करीब पंद्रह मिनट चले विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर पुलिस महिलाओं को थाने लाई। जहां देर रात मामले की जांच में जुटी रही।