फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क रहें छात्र, बीएड कॉलेजों के एजेंट सक्रिय

Sat, 11 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bu, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बीएड के छात्र सतर्क रहें। कुछ कॉलेजों के एजेंट कांउसलिंग के दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संस्थान में मंडरा रहे हैं। वे आपसे आपकी पढ़ाई और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर सकते हैं। वे आपको इसके लिए अच्छे कॉलेज में एडमिशन कराने का झांसा दे सकते हैं। किसी भी अंजान व्यक्ति को गोपनीय जानकारी न दें। वे जानकारी हासिल करने के बाद अपने कॉलेज की च्वाइस लॉक कर सकते हैं। तब आप दाखिले से वंचित रह सकते हैं। दो साल पूर्व इस तरह का फर्जीवाड़ा काफी हुआ था।    
विज्ञापन


बीएड काउंसलिंग कराने आने वाले छात्रों को कई बीएड कॉलेजों के एजेंट अपने यहां प्रवेश लेने का दबाव बनाते रहे हैं। इसके लिए वह हर तरह का हथकंडा अपनाते हैं, जिसमें किसी तरह छात्र की गोपनीय जानकारी चुरा लेना भी शामिल है। हर बार की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती से कॉलेज स्टाल, बैनर, पोस्टर तो नहीं लगा सके हैं, मगर अपने एजेंटों को सक्रिय कर रखा है। कई बीएड कॉलेजों के एजेंट काउंसलिंग केंद्र के बाहर जुटे हुए हैं।

वह एजेंट काउंसलिंग के पूर्व ही बीयू के शिक्षा संस्थान के आसपास पहुंच जाते हैं और छात्रों को रोक-रोक कर उनसे डिटेल पूछते हैं। एजेंटों में कम फीस में प्रवेश दिलाने का दावा करने की होड़ भी मची हुई है। शुक्रवार को काउंसलिंग कराने आए कई छात्रों व उनके अभिभावकों ने एजेंटों की करतूतों के बारे में बताया। हालांकि, उन्होंने कॅरियर प्रभावित होने की बात कहते हुए अपना नाम बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

 
हर दिन सुबह ही लाउडस्पीकर से एनाउंस कराकर छात्रों को अपनी गोपनीय जानकारी नहीं देने की बात कही जाती है। छात्रों को सचेत रहने की जरूरत है। शनिवार से और सख्ती कर दी जाएगी। कोई भी गैर जरूरी व्यक्ति काउंसलिंग केंद्र के पास नहीं आ सकेगा।
- वीएन सिंह, कुलसचिव  


178 ने कराई काउंसलिंग
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में काउंसलिंग के पांचवें दिन 39,001 से 52,000 रैंक तक के 178 छात्रों ने काउंसलिंग कराई। इनमें से 172 ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर फीस जमा की। अब शनिवार को 52,001 से 65,000 रैंक तक के छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें