फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहिए...देसी घी में चावल की भूसी का तेल मिलाकर बेचा जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में मिलावटखोर मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ जबरदस्त खिलवाड़ कर रहे हैं। अमर उजाला द्वारा मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बंसल कॉलोनी में हुई एफडीए की जांच में सौंफ में हानिकारक सिंथेटिक रंग मिला। जबकि, देसी घी में मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावटखोर चावल की भूसी का तेल मिलाकर बेच रहे हैं। सरसों के तेल में भी किसी दूसरे तेल का मिश्रण मिला है।
विज्ञापन

खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने बंसल कॉलोनी में खाद्य पदार्थों के 64 नमूनों की जांच की। दूध के सबसे ज्यादा 21 सैंपल जांचे गए। इसके अलावा देसी घी के 13, तेल के 11, हल्दी के छह, दाल और आटा के तीन-तीन, मिर्च, बेसन, सौंफ और दही के एक-एक सैंपलों की जांच हुई। सहायक आयुक्त खाद्य हरीमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान दूध में फिर से सोडा पाया गया है। ज्यादा देर तक दूध न फटे इसलिए दूध विक्रेता सोडा मिलाकर इसकी बिक्री कर रहे हैं। हालांकि, ये जांच का विषय है कि कहीं कपड़े धोने वाला सोडा तो नहीं मिलाया जा रहा। उन्होंने बताया कि घी के दो नमूने फेल हुए हैं। इसमें दूध के फैट के अलावा चावल की भूसी का तेल मिला पाया गया है। सौंफ में हानिकारक रंग, सरसों के तेल में भी दूसरे तेल की मिलावट मिली है। चूंकि, देर शाम तक जांच चली। ऐसे में लोगों से शुक्रवार को पूरा ब्योरा इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद छापेमारी कर नमूने एकत्र करके जांच के लिए गोरखपुर की प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। वैन में विश्लेषक अतुल भास्कर और विनोद सिंह ने जांच की। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य विश्लेषक अनूप चंद्र, मंडलीय फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रशांत श्रीवास्तव, बंसल कॉलोनी सोसाइटी के अध्यक्ष डीके मिश्रा, मानस मधुर, विवेक अग्रवाल, अशोक राय, डीवी सक्सेना, मनीष मित्तल, नितिन उपाध्याय, जितेंद्र मकणारिया, अमरनाथ गुप्ता, अंनजनेय गुप्ता, कमलजीत अंसल, अजीत नगाइच, अंकित राय, योजना मिश्रा, सीमा अग्रवाल, रेखा राय, शशि अग्रवाल, निधि अग्रवाल, स्वाति गुप्ता, गीता सिन्हा, राधा कुकरेजा, राखी जैन आदि मौजूद रहीं।
56 प्रतिशत दुकानें बिना लाइसेंस चलती मिलीं
खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने सैंयर गेट से कसाई मंडी तक अभियान चलाकर दुकानों के लाइसेंस की जांच की। 62 में से 35 यानी 56 प्रतिशत दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित होती मिलीं। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि तीन दिन में सभी को लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए हैं। यदि दुकान संचालक लाइसेंस नहीं बनवाएंगे तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

आज कैलाश रेजिडेंसी में होगी जांच
शुक्रवार को एफडीए की टीम खाद्य पदार्थों की नमूनों की जांच के लिए कैलाश रेजिडेंसी पहुंचेगी। यहां पर शाम पांच से सात बजे तक दूध, दही, घी, तेल, दाल, चावल, आटा, मसाले समेत सभी खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की जाएगी। दस से पंद्रह मिनट में जांच की रिपोर्ट भी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें