फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती के युवक की झांसी में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बस्ती जनपद के एक युवक की झांसी में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को उसका शव रक्सा थाना इलाके में ललितपुर हाईवे के पास डोंगरी गांव में लावारिस हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने हाथ में बने टैटू और शव के पास मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान की और सूचना परिजनों को दी। परिजन भी मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के थाना सत्तानगंज के ग्राम बहरवाली निवासी युवक गोविंद यादव (22) पुणे में प्राइवेट काम करता था। 13 जुलाई को वो ट्रेन से पुणे से अपने घर के लिए रवाना हुआ था। झांसी स्टेशन से उसे ट्रेन बदलनी थी। लेकिन रविवार को उसका शव रक्सा थाना इलाके के ललितपुर हाईवे के पास स्थित डोंगरी गांव के पास पड़ा मिला। शव में कीड़े पड़े गए थे तथा दुर्गंध आ रही थी, जिससे तीन-चार दिन पहले मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवक के एक हाथ पर टैटू बना हुआ मिला, जिस पर मां लिखा हुआ था। उसके पास से आधार कार्ड भी मिला, जिसके जरिये उसकी पहचान की गई और पुलिस ने बस्ती में रह रहे उसके परिजनों को सूचना दी।
युवक के भाई राजकुमार ने बताया कि गोविंद को झांसी से ट्रेन बदलनी थी। झांसी पहुंचकर वो हाईवे के पास कैसे पहुंच गया और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। रविवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें