झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें फुटबॉल और बास्केटबॉल के टीमों का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा विभागों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बास्केट बाल में सौरभ श्रीवास, विक्रम जैन, मीजब अली, शाहरुख, जयपाल अहिरवार, गीतेश, आनंद, पुष्पेंद्र, हर्षित अवस्थी, अमन वर्मा, अमित कुमार रजक, नितिन कुमार सिंह का चयन किया गया। जबकि फुटबॉल में करन सिंह तोमर, देवेंद्र, रोमित, विक्रम राठौर, शशांक, आयुष यादव, नीतेश गौतम, गौरव परिहार, अब्दुल कैफ खान, अवेश, अमितांश शुक्ला, जतिन सिंह, शुभम मलिक, अभिमन्यु जैन, हर्षित पाठक, अमन श्रीवास्तव, नवीन पुरोहित, अनुराग, पुष्पेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। बास्केटबॉल के चयनकर्ता डॉ. उपेंद्र और फुटबॉल के चयनकर्ता डॉ. राजीव बबेले रहे। इस अवसर पर प्रो. शिवकुमार, जेवी वैशम्पायन, राकेश कुमार सैनी मंचासीन रहे। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. स्वपना सक्सेना, डॉ. रूपम सक्सेना, रामविलास पटेल, अनुपम राजपूत, श्रीकांत, सुरेंद्र, प्रतिभा, देवेंद्र, करन मौजूद रहे। डॉ. सूरजपाल कसाना ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।