फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर गुलजार रहने वाले बस स्टैंड पर छाई रही खामोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में नाइट कर्फ्यू का लागू होने पर आम दिनों में रात भर गुलजार रहने वाले बस स्टैंड पर शुक्रवार को सन्नाटा फैला रहा। रात भर दुकानें खोलने वाले दुकानदार आठ बजते ही दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने में लग गए। नौ बजने से पहले सभी अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन

आम दिनों में बस स्टैंड पर चौबीस घंटे रौनक देखने को मिलती थी। प्रशासन के शुक्रवार रात नौ बजे से नाइट कर्फ्यू की घोषणा के बाद दुकानदारों में हलचल दिखाई देने लगी। आठ बजते ही सभी अपना सामान समेटने के बाद नौ बजने से पहले ही घरों को निकल लिए। बसें आती रहीं। यात्री भी बसों से उतरते रहे। लेकिन चाय पानी की कोई भी व्यवस्था नजर नहीं आई। नाइट कर्फ्यू के चलते यहां रात भर दुकान खोलने वाले दुकानदारों को व्यापार की चिंता सताने लगी है। रात को दुकान खोलने वाले दुकानदारों ने सुबह छह बजे से रात नौ बजे दुकानें खोलने का भी फैसला लिया है। ताकि, दिन भर में बिक्री की जा सके।
- मैं रात भर दुकान खोलता हूं और दिन भर आराम करता हूं। लेकिन नाइट कर्फ्यू ने हमारी परेशानी को बढ़ा दिया है। दिन के मुकाबले रात में ग्राहक अधिक आते हैं। साकिर अली, दुकानदार
विज्ञापन

- मेरे होटल पर रात भर खाना मिलता है। बसों से आने वाले यात्री खाना खाते हैं। अब लगने वाले नाइट कर्फ्यू के चलते अब व्यापार बचाने की चिंता है। लकी, होटल संचालक
- मैं तीस साल से चाय की दुकान खोले हूं। रात में दुकान काफी चलती है। रात भर यात्री बसों से उतरकर मेरी चाय पीते हैं। लेकिन अब समस्या खड़ी होगी। शकील, दुकानदार
- रात भर दुकान बंद होने के चलते मेरी बिक्री पर इसका पूरा असर पड़ेगा। मुझे घाटा भी झेलना पड़ेगा। रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो सकता है। सचिन, दुकानदार
मुख्य बाजारों में भी पसरा रहा सन्नाटा
महानगर के कई बाजार रात के समय गुलजार होेते हैं। मानिक चौक, सदर बाजार, सीपरी बाजार, खंडेराव गेट आदि इलाकों में दुकानों पर रात के समय लोग पहुंचते थे। लेकिन शुक्रवार शाम के बाद यहां का माहौल पूरी तरह बदला-बदला नजर आया। नौ बजने से पहले दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। सभी को पुलिस की सख्ती की चिंता सताने लगी थी।
रात 9.15 बजे : खंडेराव गेट
खंडेराव गेट के आसपास कई ठेले वाले खड़े होते हैं। फास्ट फूड से लेकर आइसक्रीम के लगने वाले ठेले रात 9.15 बजे नजर नहीं आए। पुलिस ने शाम को ही चेतावनी दे दी थी।
रात 9.35 बजे : सदर बाजार
सदर बाजार में शुक्रवार की रात एक भी ठेला सड़क पर नजर नहीं आया। दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर जा चुके थे। पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर नजर आईं।
रात 10.10 : सीपरी बाजार
सीपरी बाजार स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के पास भी माहौल पूरी तरह बदला नजर आया। यहां पूरी सड़क सन्नाटे में नजर आई। पुलिस वाले गश्त करते नजर आए।
रात 10.30 बजे इलाइट चौराहा
इलाइट चौराहा पर भी रात नौ बजे के बाद पूरा सन्नाटा नजर आया। पुलिस के अलावा जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही नजर आए। यहां के सारे होटल नौ बजे बंद हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें