झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। समाजसेवी, राजनीतिक एवं शैक्षिक संस्थाओं ने राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता का संदेश जन-जन को दिया गया।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। एनएसएस स्वयं सेवकों ने रघुपति राघव राजाराम का सामूहिक गायन किया। इधर बुंदेलखंड सेवा मंडल की ओर से संचालित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सामूहिक रामधुन एवं गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जन.. को गाया।
प्रबंधक प्रभात कुमार सक्सेना, महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल, पर्यवेक्षक गजानन खानवलकर, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा, श्यामली सिंह, केके गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। छात्राओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किए।
प्राचार्या प्रो. अनुभा श्रीवास्तव, नीलम चौधरी, स्नेहा कुशवाहा, डॉ. दीप सिंह आदि मौजूद रहे। बिपिन बिहारी महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में हिना वर्मा, कशिश राजपूत, साक्षी सिंह ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, स्वदेशी आंदोलन, नमक सत्याग्रह पर विचार व्यक्त किए। प्रो. विजय यादव, प्रो. मुकेश श्रीवास्तव, प्रो. डीडी गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कारगिल शहीद पार्क सीपरी के तत्वावधान में अध्यक्ष पीबी चतुर्वेदी, महामंत्री जेएस लिटौरिया, एके खरे आदि ने, आम आदमी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष अरशद खान, राजकुमार राव, भाग्य लक्ष्मी अय्यर, महासचिव आशीष तिवारी, प्रियांशु अग्रवाल ने गांधी जयंती मनाई। कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में हुई गोष्ठी में सुनील तिवारी, मुकेश बेदौरिया, पवन राज, शैलेंद्र कुमार शीलू, अमीरचंद आर्य आदि मौजूद रहे।