फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर के सेवायत और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत और उनके परिवार के सदस्यों पर दहेज में कार न देने पर बहू को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले के समथर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईबस्ती निवासी यशोदानंदन सिरौठिया की पुत्री इला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2014 को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के सेवायत सुरेश बिहारी गोस्वामी के पुत्र नितिन सावरिया गोस्वामी के साथ हुई थी। पिता ने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ महीने गुजरते ही ससुरालवाले दहेज में कार की मांग करने लगे। न देने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट की जाने लगी। करंट लगाने का भी प्रयास किया गया। मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में वृंदावन के पुरोहिता बाड़ा निवासी पति नितिन सावरिया, ससुर सुरेश बिहारी गोस्वामी, सास लक्ष्मी के अलावा उदयपुर निवासी ननद जया मोहिनी और बुआ सास ऊषा पत्नी नवीन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि समथर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

झूठा मुकदमा दर्ज कराया
सेवायत सुरेश गोस्वामी का कहना है कि उनके और पुत्र के साथ बहू के पिता का व्यवहार अभद्रता पूर्ण रहा है। जुलाई 2019 में पिता पुत्रवधू को अपने साथ लिवा ले गए थे। इसकी शिकायत एसएसपी के यहां की गई थी। मार्च माह में पुत्र ने तलाक के लिए आवेदन किया। इसके बाद दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें