फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के पिता की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की शाम खेत से पानी लगाकर घर लौट रहे नगरा के पार्षद के पिता की बाइक सवार बदमाशों ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नयागांव में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी के मुताबिक थाना प्रेमनगर के आजादपुरा नगरा निवासी वार्ड नंबर 10 के पार्षद पुष्पेंद्र यादव के पिता आजाद सिंह यादव (55) का नयागांव में खेत है। शनिवार दोपहर वह पानी लगाने खेत पर गए थे। शाम करीब 5 बजे वह बाइक से घर आ रहे थे। खेत से निकलकर वह पुल के नीचे पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही आजाद बाइक से गिर पड़े। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर खेत पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ आजाद सिंह को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। देर शाम तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें