फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बैंक कर्मचारी की पत्नी की संदिग्धावस्था में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गुरसराय थाना इलाके में विवाहिता नेहा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ससुराली बोले की नेहा ने आत्महत्या की है। जबकि, मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। इसे लेकर मेडिकल में दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ। इसी बीच नेहा की मां ने उसकी सास को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

गुरसराय थाना इलाके के ग्राम दखनेश्वर निवासी भूपेंद्र वर्मा पंजाब नेशनल बैंक की टोड़ी फतेहपुर शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। 18 फरवरी 2020 को उनकी शादी बंगरा के पलरा निवासी ग्यादीन की बेटी नेहा (27) से हुई थी। नेहा की मां सुदामा और मामी भगवती ने बताया कि शादी में जमीन बेचकर 10 लाख रुपये और दहेज का अन्य सामान दिया था। ससुराल वाले इससे भी खुश नहीं थे। वे नेहा को परेशान करते रहते थे। इस पर ससुरालियों से कहा था कि बची हुई तीन बीघा जमीन पर उनके नाम कर देंगे, इसके बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन




नेहा की मां ने बताया कि नेहा के मामा के बेटे की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह 17 फरवरी को मायके आ गई थी। यहां से सभी शादी में शामिल होने मेंदवारा गांव गए थे। शादी में नेहा का पति और ननद भी आई थी। नेहा उनके साथ 22 फरवरी को ससुराल चली गई थी। शादी में पांच दिन रुकने पर सास ने खूब झगड़ा किया। इससे बेटी परेशान थी। सोमवार की सुबह ससुराल वालों ने फोन कर कहा कि नेहा ने जहर खा लिया। हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो यहां पर नेहा की लाश मिली है। उसने जहर खाया नहीं है। ससुराल वालों ने झगड़ा करके उसे जबरदस्ती जहर खिलाया है।

नेहा की सास चंदा ने बताया कि सोमवार की सुबह बेटा बैंक चल गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर थे। घर पर बहू डेढ़ साल की बेटी के साथ थी। इसी बीच उसने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर रिश्तेदार की लड़की ने इसकी सूचना उन्हें दी। इस पर वे भागते हुए घर पहुंचे। आनन-फानन उसे मेडिकल लेकर आए। यहां उसकी मौत हो गई। सास ने बताया कि बहू की मौत में उनका कोई दोष नहीं है। उनका इकलौता बेटा है, लिहाजा बहू को घर में सभी प्यार करते थे।
विज्ञापन




मारने की जगह उसे वापस मायके भेज देते

नेहा पलरा गांव की रहने वाली थी। लेकिन, तीन साल की उम्र से वह मामा गोटीराम और मामी भगवती के साथ रही थी। उनकी बेटी नहीं थी, इस पर उन्होंने नेहा को बेटी की तरह ही पाला था। फिर जमीन बेचकर उसकी शादी की थी। नेहा की मौत के बाद मामी, मां और मायके के अन्य लोगों को रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। रोते हुए वह कह रहे थे कि मारने की जगह नेहा को वापस भेज देते, उसे मारा क्यों? बता दें कि नेहा का चार साल का बेटा भारत और दो साल की बेटी मुनमुन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें