झांसी। रेल प्रशासन ने अपने अधिकारी व कर्मचारियों से आग्रह किया है कि अगर उनके सीयूजी नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आता है तो वह बैंक संबंधी जानकारियां साझा न करें।
बुधवार को मंडल वित्त प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के सीयूजी मोबाइल पर 9709983890 नंबर से अनजान व्यक्ति का फोन आया और वह आधार कार्ड, वेतन पर्ची पर अंकित मोबाइल नंबर, पीएफ नंबर तथा अन्य जानकारियां मांगने लगा। वह व्यक्ति खुद को बैंक व रेल का अधिकारी बता रहा था। इस प्रकार की धोखाधड़ी से पूर्व में कई कर्मचारियों के बैंक खाते से हजारों रुपये निकाले जा चुके हैं। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति से फोन या अन्य माध्यम से बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें।