फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की दीवार पर खुद की फोटो लगवाएं शिक्षक

विज्ञापन
बबीना ब्लॉक के प्रधानाचार्यों की बैठक में बेसिक शिक्षा हरिवंश कुमार उनके बांए हैं खंड शिक्?
विज्ञापन
झांसी। एडी बेसिक गंगा सिंह राजपूत ने कहा कि स्कूलों में खरीदी गई खेल सामग्री विद्यार्थियों के उपयोग में हो और स्कूल की दीवार पर शिक्षक अपनी फोटो लगवाएं। मोबाइल नंबर भी दर्ज करवाएं। इससे अभिभावक स्कूल के शिक्षकों से लगातार सीधे संपर्क में रहेंगे। वह विद्यार्थी के शैक्षिक विकास और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उनसे जानकारी भी ले सकेंगे।
विज्ञापन

एक जुलाई से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल खुल जाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर एडी बेसिक और बीएसए हरिवंश कुमार ने खंड शिक्षाधिकारियों, सह समन्वयकों व शिक्षकों के साथ संयुक्त बैठक की। नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि बिना उपस्थिति के अगर शिक्षक का वेतन जारी होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित बीईओ की होगी। एडी बेसिक ने कहा कि सभी शिक्षक समय से स्कूल पहुंचें और समय से पढ़ाई कराएं। नगर क्षेत्र व बबीना के शिक्षकों को संबोधित कर बीएसए ने कहा कि हर विद्यालय में यूनिफॉर्म का वितरण एक जुलाई से शुरू कराएं। नामांकन भी बढ़ाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर नगर शिक्षाधिकारी कपूर सिंह, बबीना खंड शिक्षाधिकारी ब्रह्म नारायण श्रीवास्तव, सह समन्वयक डॉ. अचल सिंह, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, बीनू चतुर्वेदी, नितिन चौरसिया, केके तिवारी, दीपचंद मौजूद रहे।
जुलाई में बनाते हैं लक्ष्य
मीडिया की भूमिका पर एक शिक्षाधिकारी ने नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि जुलाई में नगर क्षेत्र के किराए के भवनों में संचालित जर्जर वाले स्कूलों को लक्ष्य बनाया जाता है। उनकी दशा दिखाकर वह मकान खाली कराने का काम करते हैं लेकिन इससे परेशान न हों। जब वह आएं तो इसकी सूचना तत्काल दें।
विज्ञापन

अभिभावकोें को होना होगा जागरूक
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित होती हैं, इनमें फर्नीचर, खेल सामग्री, स्कूल भवन की रंगाई-पुताई, मध्याह्न भोजन, लाइब्रेरी, पुस्तकें , यूनिफार्म वितरण तथा अन्य हैं। शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी कई योजनाएं क्रियान्वित की जाती हैं, जिसके लिए शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण मिलता है। इसके लिए शासन धनराशि आवंटित करता है। आवश्यकता है अभिभावक विद्यार्थियों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं और समय पर स्कूल संचालन को लेकर जागरूक हों। वह विद्यार्थियों से संबंधित समस्या को बेसिक शिक्षा विभाग डायरेक्टर के सीयूजी नंबर 8765959633, एडी बेसिक के 9453004029 तथा बीएसए के 9453004097 पर संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें