फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की सीटें बढ़कर हुईं 75

Tue, 10 Dec 2024 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षकों की कमी की वजह से कम हो गई थीं सीटें
विज्ञापन

- महानिदेशक ने 12 एमडी चिकित्सकों को किया संबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज झांसी में बीएएमएस की सीटें बढ़ाकर 75 कर दी हैं। सोमवार शाम तक सभी 75 सीट पर काउंसलिंग से दाखिले भी हो गए।
आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज काफी समय से आयुर्वेद चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रहा था। तमाम प्रयास के बावजूद कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी जिसके चलते आयोग ने बीएएमएस की सीटें घटाकर 51 कर दी थीं। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उच्चाधिकारियों से शिक्षकों की तैनाती के लिए वार्ता की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उप्र महानिदेशक आयुष मानवेंद्र सिंह ने आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में 12 एमडी चिकित्सकों को संबद्ध कर तैनात करने के आदेश दिए। इनमें से 8 चिकित्सकों ने सोमवार तक ज्वाइन कर लिया और शेष जल्द ज्वाइन करेंगे। इस वजह से आयोग ने फिर से सीटें बढ़ाकर 75 कर दी हैं, जिन पर काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला हो गए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण राठौर ने बताया कि फैकल्टी नहीं होने की वजह से आयोग ने सीटें घटाई थीं। अब फैकल्टी की तैनात हो गई है, जिसके चलते फिर से सीटें बढ़ाकर 75 कर दी हैं।
विज्ञापन



ओपन जिम बनी, जल्द होगा शुभारंभ
झांसी। आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए ओपन जिम बनकर तैयार हो गई हैं, जिसका जल्द शुभारंभ किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि इस जिम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें