फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर पर बनने लगी एमएलसी

Tue, 10 Dec 2024 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एमएलसी (मेडिको लीगल केस) कंप्यूटर पर बनने लगी है। इससे पुलिस को तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

मारपीट, विवाद, संघर्ष और सड़क हादसे में घायलों की इमरजेंसी में ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) एमएलसी बनाकर उपचार कराते हैं। अभी तक डॉक्टर कागजों पर एमएलसी बनाते थे। बताते हैं कि जब तक प्रति कोर्ट में जाती थी, तब तक कार्बन कॉपी पर बनाई एमएलसी अस्पष्ट हो जाती थी, जिसकी वजह से कई बार ईएमओ को कोर्ट में जाकर रिपोर्ट पढ़नी पड़ती थी। सीएमएस डाॅ. सचिन माहुर ने बताया कि कोर्ट में अस्पष्ट एमएलसी पहुंचने की वजह से काफी दिक्कत होती थी। इसका निदान करने के लिए कंप्यूटर पर एमएलसी बनाना शुरू कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें