फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बामौर ने बंगरा को हराकर जीता मास्टर्स प्रीमियर लीग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर मास्टर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बामौर ने बंगरा को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।



बामौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बंगरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लकी यादव के 41, रोहित सेन के 31 व अजय कुमार के 13 रन की बदौलत बामौर के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रनों का स्कोर बनाया। बामौर की ओर से कुलदीप यादव, गुलाब सिंह, केतन कुशवाहा व नारायण राजपूत ने 2–2 विकेट झटके।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी बामौर की टीम ने तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। बामौर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुलाब सिंह ने 39, केतन कुशवाहा ने 29 व कुलदीप यादव ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए बंगरा की ओर से शिवम निरंजन व ज्ञानेंद्र यादव ने 3–3, अरविंद्र राजपूत ने 1 विकेट लिया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए गुलाब सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, रामपाल, ओमप्रकाश, सतीश चंद्र, कैलाश वर्मा, अमित चौहान, अजेंद्र यादव, राकेश साहू, राजेंद्र वर्मा, राजू यादव, प्रवीण रावत, प्रशांत दीप, महेंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें