फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रोजेक्ट अलंकार से संवरेगा बमनुवां का संस्कृत विद्यापीठ

Thu, 17 Sep 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। बमनुवां स्थित स्थानीय संस्कृत विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक बैठक आयोजित हुई। यह बैठक विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत होने पर हुई। उत्तर प्रदेश शासन की प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत यह धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

इसमें प्राचीन भवन की मरम्मत, पुनर्निर्माण और निर्माण कार्य शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बृज किशोर तिवारी ने की। इसमें संस्कृत विद्यालयों के हित में शासन के कार्यों की सराहना की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50 लाख रुपये स्वीकृत करने पर आभार जताया गया। विद्यालय प्रबंधक हरिपति सहाय कौशिक के प्रयासों की भी सराहना हुई। इस दौरान रविकांत पिपरैया, सुनील कुमार तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, धर्मेंद्र रावत, सोहित मिश्रा, बृजेश कुमार, रविंद्र शेखर चतुर्वेदी, घनश्याम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें