झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदान के बाद शनिवार को दोपहर तक प्रयागराज और कौशाम्बी की मतपेटिकाएं आती रहीं। अब मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।
स्नातक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ था। निर्वाचन क्षेत्र के 10 जिलों में पंजीकृत 2.64 लाख मतदाताओं में से 1.09 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ऐसे में निर्वाचन क्षेत्र में 41.40 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के साथ ही 13 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गईं। झांसी, ललितपुर, जालौन समेत बुंदेलखंड की मतपेटिकाएं रात तक झांसी पहुंच गईं। दूरी अधिक होने के चलते प्रयागराज और कौशाम्बी की मतपेटिकाएं शनिवार की दोपहर तक पहुंचीं। ब्यूरो