टोड़ीफतेहपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पूछी निवासी भारती देवी ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसकी शादी 12 मई 2025 को जालौन जिले के कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी गौरव वर्मा के साथ हुई थी। उसके पिता छिदामी ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति गौरव वर्मा, सास मीरा वर्मा, ससुर सुनील, देवर सौरभ, चचिया सास साधना और चचिया ससुर वीरेंद्र अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद