फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लमपुर क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का काम ठप

विज्ञापन
बल्लमपुर क्रासिंग पर बन रहे अंडरब्रिज का काम बंद। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। बल्लमपुर क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का काम बार-बार थमने से लोगों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। यहां पर पिछले तीन साल से काम चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन साल से बल्लमपुर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 364 को बंद कर उसकी जगह अंडरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। पटरी की एक तरफ काम हो गया है, जबकि दूसरी तरफ का काम बिजली के खंभे शिफ्ट न होने के कारण रुका पड़ा है। ठेकेदार ने भी अपने मजदूर, निर्माण सामग्री और उपकरणों को हटा लिया है। इससे यहां से गुजरने वाले हजारों ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इस क्रॉसिंग गेट का बल्लमपुर, दुर्गापुर, नयागांव, मथुरापुरा, सपा, गुढ़ा, कोटी, चमरुआ समेत 40 से अधिक गांव के लोग आवागमन के लिए प्रयोग करते हैं। अंडरब्रिज का निर्माण पूरा न होने के कारण इन दिनों लोग आधा किलोमीटर दूर स्थित एक छोटी पुलिया के नीचे से निकल रहे हैं। इस पुलिया में भी पानी भर रहता है। इस कारण उक्त गांवों के लोगों को महावीनपुरा, नगरा या भेल हाइवे के लंबे रास्ते से झांसी आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अंडरब्रिज का निर्माण पूरा न होने से लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। आपराधिक घटना होने पर पुलिस वक्त पर भी नहीं आ पाती है।
विजय राय।
गर्भवती महिलाओं व आपातकालीन चिकित्सीय की स्थिति में एंबुलेंस तक की सुविधा समय पर नहीं मिल पाती है।
अजय राय।
क्रासिंग गेट से 40 से 50 गांव के लोगों का निकलना होता था। जब से क्रासिंग गेट बंद हुआ है, तब से उक्त सभी गांव के लोग परेशान हो रहे हैं।
राजेंद्र।
अंडरब्रिज का निर्माण जल्दी पूरा करने के लिए स्थानीय लोग कई बार डीआरएम को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन काम में तेजी नहीं आ रही है।
रामजी, प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें