फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिंग खराब होने से अपने आप हिल रहा था झूला

विज्ञापन
पार्क - फोटो : ?????
विज्ञापन
झांसी। नंदनपुरा के कांशीराम पार्क में बैरिंग खराब होने से झूला अपने आप हिल रहा था। इसे लेकर सोमवार को नगर निगम की टीम ने झूले की मरम्मत कर बैरिंग बदल दी। इसके बाद झूले का हिलना बंद हो गया। वहीं झूले के हिलने को लेकर तरह-तरह के कयास लगते रहे।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिन पहले महानगर के कांशीराम पार्क में अपने आप हिलता हुए झूले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 20 सेकेंड के वीडियो में रात के वक्त पार्क में झूला चलता दिख रहा था। इसके बाद लोगों में झूले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डी प्रदीप कुमार के निर्देश पर सीओ सिटी संग्राम सिंह ने मामले की जांच की। पुलिस ने लोगों से जानकारी लेने के साथ ही पार्क के सामने लगे कैमरे भी खंगाले। पुलिस झूला चलने को किसी की शरारत मान रही थी। नगर निगम अधिकारियों के पास मामला पहुंचा, तो सामने आया कि झूले की बैरिंग खराब हो गई थी। जिसे सोमवार को निगम की टीम ने दुरुस्त करा दिया। अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि झूले की वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर बैरिंग बदलवा दी गई है। अब झूला ठीक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें