फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए सुभाष पार्क पर ताला, रात में सजती मधुशाला

Sat, 31 Mar 2018 01:04 AM IST
amarujala
विज्ञापन
chield, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाकों में एक शिवाजी नगर के सुभाष चंद्र बोस पार्क की हालत खराब है। मेन गेट पर ताला लगा रहने के कारण यहां बच्चे तो नहीं जा पाते, लेकिन रात में दीवार फांद कर अराजक तत्व अंदर घुस जाते हैं और जुआ और शराब की महफिल सजा लेते हैं। स्ट्रीट लाइट न  होने के कारण यहां अंधेरा पसरा रहता है, जिससे इन लोगों को कोई रोक नहीं पाता। वहीं, तालाबंदी होने के कारण मेन गेट पर हाथ ठेला दुकानदारों का दिनभर अतिक्रमण रहता है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर में पांच हजार से अधिक आबादी निवास करती है। इस आबादी को यहां के सुभाष चंद्र बोस पार्क का लाभ नहीं मिल पाता है। मुख्य द्वार पर हाथ ठेला दुकानदारों का अतिक्रमण, द्वार पर लगा ताला आम नागरिकों को प्रवेश करने से रोकता है। इसके अलावा पार्क में न तो बैठने की जगह है और न ही पेयजल की सुविधा। शौचालय टूटा है, तो बंद पडे़ कमरों पर कुछ लोगों का अतिक्रमण है।

आज तक खुला नहीं देखा
शिवाजी नगर में विभागीय काम से कई बार आना पड़ता है। लेकिन आज तक पार्क खुला नहीं दिखा। इसके अलावा इस क्षेत्र में पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

वीरेंद्र सविता निवासी उरई

सुविधा के नाम पर कुछ नहीं
इस पार्क में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। माहौल असुरक्षित लगता है। बैंच टूटी पड़ी है। रात में लाइट जलती नहीं है। अंदर प्रवेश के लिए कई लोग कूद फांद कर जाते हैं।
मनोज विश्वारी स्थानीय निवासी व एलआईसी एजेंट

पार्क का कायाकल्प जरूरी
शाम होते ही पार्क में शराबियों का जमघट लगता है। गेट बंद रहता है। इस कारण महिलाएं पार्क नहीं जा सकती है। इस कारण पार्क का लाभ नहीं मिलता।
गयादीन अहिरवार, स्थानीय निवासी व समाज सेवी  

नये सिरे से तैयार होगी सुविधाएं
शिवाजी नगर का सुभाष चंद्र बोस पार्क और सिद्धेश्वर मंदिर के बगल में बंसल कालोनी के  पार्क को संवारने का काम जल्द शुरू होगा। इनमें सभी सुविधाएं नये सिरे से तैयार की जाएगी।
डा. आरके निरंजन पार्क प्रभारी, नगर निगम

पार्क की दशा सुधारने को लिखेंगे पत्र
पार्क की दशा को जल्द सुधारने के लिए नगर निगम को और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को पत्र लिखेंगे। ताकि अराजक तत्वों का जमावड़ा न हो। वहीं जल्द ही पार्क  का पुनर्निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

बालकिशन पार्षद वार्ड 27
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें