फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ आत्महत्या करने जा रही महिला को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के साथ आत्महत्या करने जा रही महिला को बचाया
विज्ञापन

झांसी। दिल्ली की ओर के रेलवे ट्रैक पर बच्ची के साथ आत्महत्या करने जा रही महिला को बृहस्पतिवार को आरपीएफ ने बचा लिया। महिला को समझा- बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन यार्ड एफ- केबिन पर तैनात आरपीएफ स्टाफ को सूचना मिली कि एक महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी है। इस पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर महिला को ट्रैक से हटाया। महिला ने खुद को पुलिया नंबर नौ निवासी बताया। उसने बताया कि वह गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए आई थी। महिला को समझाकर आरपीएफ थाने पर लाया गया, जहां महिला के पति को बुलाकर उसके साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें