फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचईएल इंजीनियर्स और बबीना बांबर्स ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
बबीना प्रीमियम लीग के मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। नया सवेरा ट्रस्ट की ओर से आयोजित बबीना प्रीमियर लीग (बीपीएल) में बुधवार को पैरा मेडिकल स्टेडियम में दो मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में बबीना बांबर्स ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। जबकि दूसरा बीएचईएल इंजीनियर्स ने 123 रनों से मैच जीता। विजय गोरे और राहुल जैक्सन मैन ऑफ द मैच रहे। मैच में डॉ. नरेद्र सेंगर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पारीछा थंडर्स की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जिसमें अंकुश यादव ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। बबीना की ओर से रजनीश ने चार विकेट लिए। जवाब में बबीना की टीम ने जय किशन के 24, राजेंद्र के 24 और कप्तान विजय के 22 रनों की मदद से 18.1 ओवरों में ही मैच जीत लिया। दूसरे मैच मैच चिरगांव रॉयल्स और बीएचईएल इंजीनियर्स के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएचईएल इंजीनियर्स की टीम ने बीस ओवरों में सात विकेट पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया। बीएचईएल इंजीनियर्स की ओर से जैक्सन ने 66, विवेक तिवारी ने 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरगांव की पूरी टीम 72 रनों पर ही ढेर हो गई। इस मौके पर राजेश यादव, अशोक सनफ्रान वैली, रामजी शरण, सीताराम यादव मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष यशपाल सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें