फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों और खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को संकुल स्तरीय विज्ञान मेला और खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाल वैज्ञानिकों और खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। विजयी प्रतिभागी अब 20 जनवरी को उरई में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बालाजी रोड स्थित विद्यालय में समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक रामकेश विजय, विनोद सहगल, मनोज अग्रवाल, सुशील कुमार, अखिलेश तिवारी और जितेंद्र पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत, विनोद मिश्रा ने विज्ञान मेला और प्रांतीय खेलकूद प्रमुख राकेश बदवार ने खेल प्रतियोगिता की जानकारी दी। विनोद सहगल ने कहा कि विद्या भारती की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ाती हैं।
विज्ञान प्रश्न मंच में विद्या मंदिर मऊरानीपुर और महरौनी, वैदिक गणित प्रश्न मंच में भानी देवी गोयल विद्या मंदिर, पत्र वाचन में विद्या मंदिर चिरगांव, विज्ञान प्रयोग में विद्या मंदिर पारीछा, विज्ञान पत्र वाचन में महरौनी, भौतिक विज्ञान प्रयोग में भानी देवी के अमन वर्मा, रसायन विज्ञान प्रयोग में राघवेंद्र सिंह चिरगांव, जीव विज्ञान प्रयोग में कपिल सेन मऊरानीपुर विजयी रहे। खेलकू द के विभिन्न वर्ग में तीन हजार मीटर दौड़ में अवधेश रिछारिया महरौनी, पवन दुबे झांसी, अनामिका दांगी मऊरानीपुर व नैना राजपूत दतिया गेट को आनंद शिवहरे ने सम्मानित किया। इस मौके पर 100 मीटर, 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा बाबू पाल, सुरेश गोस्वामी, अरविंद निरंजन, रघुवीर शरण रावत, प्रभाकर त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें