फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: बीयू से विभिन्न जिलों के लिए 84 टीमें हुईं रवाना, 31 मई को दो पालियों में होगी

Fri, 29 May 2026 02:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परीक्षा के लिए प्रदेश के 72 जिलों में 1011 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,44,958 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से 167 प्रतिनिधियों की 84 टीमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना कर दी गईं। रात आठ बजे तक सभी टीमों ने अपने-अपने आवंटित जिलों में पहुंचने की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी।
विज्ञापन


प्रदेशभर में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए प्रदेश के 72 जिलों में 1011 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,44,958 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने सुबह पांच बजे पूजा-अर्चना के बाद टीमों को रवाना किया। सबसे पहले देवरिया, बलिया, महाराजगंज, गोरखपुर, वाराणसी और सहारनपुर की टीमें भेजी गईं। कुलपति ने बताया कि परीक्षा को पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अत्याधुनिक एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के भौतिक सत्यापन और गोपनीय सामग्री की निगरानी के लिए प्रतिनिधियों को बॉडी बॉर्न कैमरे भी उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को सभी टीमें स्थानीय जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगी और परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा के साथ प्रशिक्षण भी लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें