झांसी। रक्सा के ग्राम पुनावली के जंगलों में अवैध रूप से पेड़ों को काटे जाने की सूचना पर वन विभाग को दी गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर अवैध कटान करने वाले भाग खड़े हुए।
रविवार को अवैध रूप से पेड़ों के कटान होने की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। विभागीय अमला मौके पर पहुंचा तो कटान करने वाले लोग टीम को देखकर भाग गए। वन कर्मियों ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन कटान करने वाले जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए। हालांकि पेड़ कटने से पहले ही विभाग कर्मियों के पहुंचने पर पेड़ों का कटान नहीं हो सका।
इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी परेवज शहजाद ने बताया ग्राम पुनावली में पेड़ों के कटान की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची टीम को देखकर कटान करने वाले जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए हैं। गोपनीय तरीके से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।