फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी पशु तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी पशु तस्कर
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को थाना कोतवाली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने दस हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। इसकी मध्य प्रदेश पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के इलाके के कसाई मंडी ओरछा गेट निवासी हसन पिछले लंबे अरसे से पशुओं की तस्करी के अवैध कारोबार में लिप्त है। झांसी ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश पुलिस के लिए भी ये सिरदर्द बना हुआ था। तमाम कोशिशों के बाद भी ये पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। मप्र के श्योरपुर पुलिस ने इस पर 30 अक्तूबर 2019 को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि इससे पहले छतरपुर पुलिस इस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी थी। कई बार हसन को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस झांसी आई, परंतु सफलता हाथ नहीं लग पाई। आरोपी लगातार पुलिस को गच्चा देता आ रहा था। इसी दरम्यान कोतवाली पुलिस को पशु तस्कर के झांसी में होने की सूचना मिली। पुलिस ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला की अगुवाई में अपना जाल बिछा दिया। सुबह देवलाल चौबे के अखाड़े से कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें