इलाइट चौराहा पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वामपंथियों का पुतला फूंका।
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इलाइट चौराहे पर वामपंथ के खिलाफ पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेएनयू हिंसा में वामपंथी कार्यकर्ताओं का हाथ होने की बात उजागर हो चुकी है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रांत मंत्री तरुण वाजपेयी ने कहा कि वामपंथी लोग तरह-तरह की साजिश रचकर देश में अराजकता फैला रहे हैं। इसका विरोध तब तक होगा, जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिल जाती। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय यादव ने कहा कि जो वामपंथी लोग अराजकता का माहौल बन रहे और जेएनयू को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की जाए। पुतला दहन के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, महानगर मंत्री सौरभ बग्गम, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख अजय शंकर तिवारी, समरेंद्र, जयदीप, सहदेव, साक्षी, पवन यादव, हिमांशु नेगी मौजूद रहे।