झांसी। राजकीय इंटर कालेज में सैनिक स्कूल लखनऊ में चयन के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें कक्षा नौ में प्रवेश के लिए पंजीकृत 83 छात्राओं में से 78 ने और कक्षा सात में प्रवेश के लिए पंजीकृत 512 में से 483 ने परीक्षा दी। सीसीटीवी कैमरा की निगाह में हुई परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि अधिकांश प्रश्न गणित, विज्ञान से संबंधित थे। इनमें अधिकांश सरल लगे। इनके अनुसार परीक्षा की तैयारियां वह पिछले क ई माह से कर रहे थे। परीक्षा अवसर पर उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के मुकुट सिंह, विनोद कुमार, जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।