फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होम्योपैथिक डॉक्टर भी देखेंगे कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब होम्योपैथिक डॉक्टर भी देखेंगे कोरोना मरीज
विज्ञापन

झांसी। कोरोना मरीजों की अस्पतालों में भीड़ रोकने के लिए आयुष मंत्रालय ने होम्योपैथिक डॉक्टरों को भी कोविड मरीजों को देखने की अनुमति दे दी है। मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक इन चिकित्सकों को लक्षणविहीन और शुरुआती लक्षण वाले कोविड मरीजों को देखना है। आगे की स्टेज वाले मरीजों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में रेफर कर देना होगा।
मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि जो मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कर रहे हैं। उन्हें होम्योपैथिक चिकित्सक देख सकते हैं। उन्हें मरीजों को कोरोना का पूरा प्रोटोकाल फालो कराना होगा, जैसे दो गज की दूरी लागू कराना, मास्क पहनवाना, हाथ लगातार धुलवाने की सलाह देना। गाइडलाइन में कहा गया है कि लक्षणविहीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम्योपैथिक डॉक्टरों को आर्सेनिक एलबम 30 सी की चार गोली दिन में दो बार सात दिन तक देना होगा। इसी प्रकार, हल्के लक्षण वाले मरीजों को एकोनिटम नेपोलस, आरसेनिकम एलबम, बेलाडोना, बरयोनिया एलबा, इयूपाटोरियम परफोलियटम, फेरम फास्फोरिकम, गलसेमियम, फास्फोरस, रस टाक्सिकोडेंड्रम दवाएं चलेंगी। दवा की खुराक डॉक्टर मरीज की हालत देखकर तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लक्षणविहीन व्यक्ति को आरसेनिकम एलबम 30 सी की चार गोली दिन में एक बार सात दिन तक देनी होगी। गाइडलाइन के मुताबिक होम्योपैथिक डॉक्टर को मरीज के लक्षणों पर लगातार नजर रखनी होगी। मरीज का बुखार और ऑक्सीजन स्तर को दिन में दो बार जांचना होगा। उसे घर से निकलने और घर में भी सामाजिक दूरी बनाने की हिदायत देनी होगी।
खानपान के लिए ये हैं निर्देश
- गर्म पानी में हल्दी-नमक डालकर गरारा करें।
- खाना ताजा और आसानी से हजम हो जाने वाला खाएं। प्रोसेस्ड खाने को नजरअंदाज करें।
- वसा, तेल, चीनी और नमक के अत्यधिक सेवन से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें