फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ऑटो पलटने से एक मजदूर की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। मोंठ-गुरसराय मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बेतवा नदी के खिरिया घाट पुल से आगे बेंदा तिगैला पर अज्ञात वाहन ने मजदूरों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में अमरा निवासी यासीन खान (26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मजदूर मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए बघेरा जा रहे थे। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम अमरा से करीब आधा दर्जन मजदूर प्रतिदिन की तरह मजदूरी के लिए निकले थे। थाना एरच के बेंदा तिगैला के पास यह दुर्घटना हुई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने यासीन खान को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी (32), केशकली (50), संगीता (32) और देवांश (16) को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेजकर दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें