फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टिकट जांच व्यवस्था के लिए अथॉरिटी कार्ड किए आवंटित

Wed, 26 Aug 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे में टिकट जांच व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी, प्रभावी व तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में झांसी मंडल ने टिकट जांच के लिए अधिकृत रेलवे कर्मचारियों के लिए डिजिटल और भौतिक पहचान पत्र आधारित नई प्रणाली विकसित की गई है।
विज्ञापन


टिकट चेकिंग अथॉरिटी वह प्राधिकार है, जिसके माध्यम से अधिकृत रेलवे कर्मचारी को यात्रियों के टिकट, पास तथा यात्रा की वैधता की जांच करने का अधिकार प्राप्त होता है। इस प्राधिकार के तहत अधिकृत टिकट जांच कर्मचारी निर्धारित नियमों के अनुसार स्टेशनों तथा यात्री गाड़ियों के यात्री कोचों के साथ-साथ आरएमएस, इंजन, पेंट्रीकार व ब्रेक-वैन आदि में भी टिकट जांच कर सकते हैं।
फर्जी टिकट चेकिंग अथॉरिटी एवं पहचान पत्रों के उपयोग की रोकथाम के उद्देश्य से मंगलवार को मंडल के टिकट जांच स्टाफ को पीवीसी कार्ड और क्यूआर कोडयुक्त नई टिकट चेकिंग अथॉरिटी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी और सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जारी की। नई टिकट चेकिंग अथॉरिटी में क्यूआर कोड व डिजिटल सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से कार्ड की जानकारी अधिकृत डेटाबेस से सत्यापित की जा सकेगी तथा अनधिकृत अथवा फर्जी कार्ड की पहचान करने में सहायता मिलेगी। इस प्रणाली का प्रमुख उद्देश्य फर्जी, डुप्लीकेट, पुराने अथवा अनधिकृत पहचान पत्रों के उपयोग को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें